बंडा में श्रीराम बरात में शामिल देवस्वरूप। संवाद
- फोटो : udhampur news
देवकली। श्रीरामलीला मेले का शुभारंभ भगवान श्रीराम की बरात निकालकर किया गया। बैंड-बाजों के साथ मेला मैदान से शुरू हुई बरात नभीची और कमालपुर मार्ग होते हुए गांव के प्रमुख चौराहों पर पहुंची। यहां राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकियों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मेला प्रबंधक प्रमोद सिंह, ग्राम प्रशासक अरुण सिंह, गिरजाशंकर मिश्रा, मोहन मिश्रा, अनूप कुमार मिश्रा, बालकराम और नितिन अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद