फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिव बरात के साथ खुटार में रामलीला का आरंभ

Sun, 06 Oct 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के रामलीला मेले में ​शिव बरात में शामिल झांकी। संवाद
विज्ञापन
खुटार। देवस्वरूपों की पूजा-अर्चना के बाद रामलीला मैदान से शनिवार को बैंडबाजों के साथ शिव बरात निकाली गई। इसके साथ ही नगर में रामलीला मेला शुरू हो गया।
विज्ञापन


मेला मैदान में समिति के मंत्री पंकज सिंह, संदीप सिंह, सुरक्षा प्रभारी प्रेमशंकर गिरि आदि ने पूजन किया। इसके बाद निकली शिव बरात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम को रामलीला मेला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। रविवार को दिन में नारद मोह की लीला का मंचन किया जाएगा। 18 अक्तूबर को रावण वध और 19 अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि मेले में दुकानदारों, झूला, सर्कस वालों को निशुल्क जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें