फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हार्ट अटैक से हुई थी रामऔतार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया आस के मजरा गौटिया निवासी रामऔतार (65) की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। परिजनों ने शरीर पर खून देखकर हत्या का आरोप लगाया था। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने के दौरान मुंह से खून आने का दावा किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को मूंगफली के खेत पर गए रामऔतार का शव शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर राजाराम के खेत में पड़ा मिला था। चेहरे व बनियान पर खून देकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मृतक के भाई भाईलाल ने शरीर पर चोटों के निशान होने की बात कही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम को रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि रामऔतार की मौत हार्ट अटैक से हुई। वह शराब बनाने के आरोप में एक महीने पहले जेल भी गया था। वह शराब पीने का आदी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें