फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंडअप कॉमेडी के वैज्ञानिक थे राजू श्रीवास्तव : राजपाल

सार

बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव की कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से गहरी दोस्ती थी।राजपाल ने कहा कि पूरे विश्व के तीन दर्जन एक्टरों को लिया जाएं तो उसमें राजू भाई ही थे, जिन्होंने अपनी दुनिया अलग बनाई।विशंभर मिश्रा मेघालय जाने के लिए गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव की कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से गहरी दोस्ती थी। राजपाल ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात 2004 में लॉफ्टर शो के दौरान हुई थी। शो में वह अतिथि थे और राजू प्रतिभागी बनकर आए थे। राजू की मौत से दुखी राजपाल यादव ने कहा कि वह जब भी मिलते थे तो हास्य पर चर्चा करते थे।
विज्ञापन

देर रात फोन पर अमर उजाला से बातचीत करते हुए अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि उनकी दोस्ती कानपुर और शाहजहांपुर की गंगा-जमुनी तहजीब की तरह है। दोनों ही हमेशा एक-दूसरे के अभिनय की तारीफ करते थे। राजपाल ने कहा कि पूरे विश्व के तीन दर्जन एक्टरों को लिया जाएं तो उसमें राजू भाई ही थे, जिन्होंने अपनी दुनिया अलग बनाई। उन्होंने बताया कि बीमार होने से दस दिन पहले ही राजू से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने जल्द ही मिलने का वादा किया था। उनका इतनी जल्दी चले जाना काफी दुखद है। वह ईश्वर से प्रार्थ करते हैं कि उनके परिवार ओर फैन को असीम दुख सहने की शक्ति दें।
फरवरी में ही राजू से मिले थे विशंभर
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के औद्योगिक संपर्क मैनेजर विशंभर मिश्रा की मुलाकात इसी वर्ष फरवरी में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से हुई थी। विशंभर मिश्रा मेघालय जाने के लिए गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे थे। तभी उनकी मुलाकात राजू श्रीवास्तव से हुई थी। काफी देर तक उनसे बातचीत होती रही। एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे जवानों ने उनके पास आकर गुजारिश की थी कि कॉमेडियन के साथ उनके अधिकारी फोटो क्लिक कराना चाहते हैं। उनकी गुजारिश को राजू ने स्वीकार कर फोटो सेशन कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें