फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को याद किया

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस के पदा​धिका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कांग्रेस के टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी क्रांति और युवा शक्ति की नई दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आज भी ग्रामीण भारत व देश के नौजवानों के दिल में बसते हैं। इस मौके पर पवन सिंह, अदीब अहमद, अर्चना कटारिया, पूनम पांडेय, संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, गौरव त्रिपाठी, हरनाम कटियार, साजिद खान, नाजिम खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें