एसपी कॉलेज में क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती मनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। एसपी कॉलेज में क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी में राजगुरु के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला गया।
प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने कहा कि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को पुणे जिले के खेड़ा गांव में हुआ था। वाराणसी में अध्ययन के दौरान चंद्रशेखर आजाद से भेंट हुई और उन्होंने भारत को स्वतंत्र करने का संकल्प किया। राजगुरु छत्रपति शिवाजी की छापामार युद्ध कला से प्रभावित थे।
पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह तथा सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी के तख्ते पर लटककर राजगुरु अमर शहीदों की सूची में दर्ज हो गए।
गोष्ठी में सुशील कुमार, विशाल चंद्र, बुधपाल सिंह, अनिल कुमार, शहजाद खां, सच्चिदानंद गुप्ता, श्रवण कुमार, कमलेश कुमार, गजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, केके सिंह, विनोद कुमार, संजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।