फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र के परिजन को इंटक का मिला साथ, मिलकर लड़ेंगे लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमंद गढ़ी निवासी राजेंद्र प्रसाद के फंदे से लटकने के बाद मौत के मामले में आरसी मिशन पुलिस ने जी-सर्जिवियर के विनम्र अग्रवाल और घनश्याम दास अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। इधर, इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के शिष्टमंडल ने राजेंद्र के घर जाकर मामले की जानकारी ली, साथ ही न्याय दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन

जी-सर्जिवियर में परर्चेजर रहे राजेंद्र प्रसाद का शव आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर में श्मशान घाट के पास फंदे से लटका मिला था। जेब से सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर, इंटक के जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने राजेंद्र प्रसाद के घर पर जाकर परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद के परिवार को उनके बकाया पीएफ, ग्रेच्युटी, बीमा, पेंशन को दिलाया जाएगा। साथ ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराते हुए 50 लाख के मुआवजे की मांग की जाएगी। आश्वस्त किया कि एसपी से मिलेंगे। शिष्टमंडल में युवा जिलाध्यक्ष शान मोहम्मद खान, प्रांतीय सचिव आफताब अली खान मुन्ना, हरिराम कश्यप, खुर्शीद वारसी, शांतिस्वरूप शर्मा, मोहम्मद सिकंदर आदि शामिल रहे।
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
-आरसी मिशन पुलिस ने रविवार को एक बार फिर से घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजेंद्र गुप्ता के बेटे राहुल व अन्य को साथ लेकर पुलिस उस स्थान पर पहुंची, जहां पर राजेंद्र गुप्ता ने फंदे से लटककर जान दी थी। घटनास्थल का नक्शा तैयार किया गया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें