फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राहत लेकर आई बारिश, सात डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा

Wed, 03 Jul 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए पॉलीथीन ओढ़कर जाता बच्चा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कई दिन से बादल छाए हुए थे, पर बारिश नहीं हो रही थी। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम पारा भी सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज 1.9 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। यानी दिन और रात में लगभग एक जैसा मौसम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब कम होने और तापमान गिरने से अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें