शाहजहांपुर। रेलवे ने होली पर घर आने-जाने वालों की समस्या का समाधान करते हुए दो होली स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की है। ये ट्रेनें शाहजहांपुर में भी रुकेंगी।
अंबाला कैंट से कटिहार जंक्शन तक 04540/39 अंबाला कैंट-कटिहार जंक्शन-अंबाला कैंट रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 21 मार्च को रात 20:25 बजे अंबाला कैंट से रवाना होगी। 22 मार्च को तड़के 3:36 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आएगी। 23 मार्च को कटिहार जंक्शन से सुबह 4:00 बजे चलकर रात 12:18 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन चंड़ीगढ़ से कटिहार जंक्शन तक चलेगी। चंडीगढ़-कटिहार जंक्शन-चंडीगढ़ रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04538/37) ट्रेन 23 मार्च को रात 7:15 बजे चंडीगढ़ से चलकर तड़के 3:26 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 25 मार्च को कटिहार जंक्शन से सुबह 4:00 बजे चलकर रात 12:18 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आ जाएगी।