फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कृभको तक रेलवे ट्रैक तैयार, जल्द दौड़ेंगी मालगाड़ियां

Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंथरा से कृभको तक रेल लाइन से गुजरता इंजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंथरा से कृभको फर्टिलाइजर्स फैक्टरी तक रेल लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। अब इस पर मालगाड़ियां चलाने की तैयारी है। मंगलवार को इस रेलवे लाइन पर पावर ट्रायल किया गया। इंजन को बंथरा से कृभको तक दौड़ाकर रेलवे लाइन को परखा गया।
विज्ञापन

कांट रोड स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स में बड़े पैमाने पर खाद का उत्पादन होता है। फैक्ट्री से खाद को ट्रकों के जरिए दूसरे प्रदेशों में भेजा जाता है, लेकिन अब खाद को मालगाड़ी से भेजा जाएगा, इसके लिए 12 किमी लंबी रेलवे लाइन बंथरा से सीधे फैक्टरी तक डाली गई है। इस पर करीब 280 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
रेलवे के आईओडब्ल्यू राजीव सिंह ने बताया कि बंथरा से कृभको फैक्टरी तक लाइन डालने का काम बीते दिनों पूरा कर लिया गया। इस ट्रैक का विद्युतीकरण भी हो गया है। इंजन दौड़ाकर ट्रैक को परखा जा चुका है। रेलवे लाइन शुरू होने के बाद कृभको से दूसरे राज्यों को भेजे जाने वाली खाद की खेप अब सीधे फैक्टरी के अंदर से ही लोड हो सकेगी। रेल लाइन डालने का पूरा खर्च फैक्टरी ने ही किया है। हालांकि ऑपरेटिंग का जिम्मा मुरादाबाद रेल मंडल का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें