फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 129 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार को 129 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 5526 जांचें हुई हैं। 48 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। रिकवरी रेट भी 89.5 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 5526 जांचें कराई गईं। दो से तीन दिन पुरानी जांच के सैंपल आना बाकी थे। कुल 5526 कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 129 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक्टिव केस 2075 है। जबकि अब तक जिले में 19741 मरीज कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ.एसपी गौतम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में एलटू आईसोलेशन वार्ड में 58 मरीज भर्ती हैं। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में बेड खाली हैं। कोई भी मरीज अगर राजकीय मेडिकल कॉलेज जाता है तो उसके आवश्यकतानुसार बेड उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
अब तक मिले कुल मरीज 19741
ठीक हुए मरीज 16448
सक्रिय मरीजों की संख्या 2075
मरने वालों की संख्या
281
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें