शाहजहांपुर। रोजा स्टेशन पर इंजीनियर विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिना किसी सूचना के रेल ट्रॉली चलाए जाने के कारण राजधानी एक्सप्रेस को आधा घंटे विलंब से चलाना पड़ा। एरिया मैनेजर मनु गर्ग ने बताया कि मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस आने से पहले ही इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने बिना किसी सूचना के रेल ट्रॉली चला दी थी। जिसकी वजह से दिल्ली से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोकना पड़ा। इस कारण ट्रेन करीब 30 मिनट देरी से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।