शाहजहांपुर। झांसी से मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस से रविवार रात करीब 9:30 बजे कटरा और बिलपुर के बीच गाय टकरा गई। गाय के पेट में बच्चा था, वह ट्रेन के इंजन में फंस गया। चालक ने गाड़ी को रोकर कंट्रोल को सूचना दी। इस पर गैंगमेन मौके पर पहुंचे और बमुश्किल इंजन में फंसी गाय और उसके बच्चे को निकाला। इस दौरान ट्रेन करीब 35 मिनट तक खड़ी रही। फंसी गाय और उसके बच्चे को निकाले जाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।