रोजा। चंदौसी में इंजन चेक करते समय हावड़ा-अमृतसर डुप्लीकेट के चालक राजकुमार गिरकर घायल हो गए। उनके पैर में चोट लग गई। जिसकी वजह से वह चलने में असमर्थ हो गए। चालक ने तुरंत ही आंवला रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल को मेसेज देकर पैर में चोट लगने की जानकारी दी। कंट्रोल से ट्रेन को रोजा तक पहुंचाने के लिए कहा गया। जिस पर चालक राजकुमार ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह ट्रेन को रोजा पहुंचा दिया। कंट्रोल की सूचना पर रोजा स्टेशन पर रेलवे के डा. संजय राज, अनिल कुमार, कुलदीप, रामानंद, किशनलाल की टीम ने चालक को ट्रेन से उतारा और अस्पताल ले गए। जहां घायल चालक राजकुमार का उपचार किया गया। दूसरे चालक एमके राठौर हावड़ा-अमृतसर डुप्लीकेट ट्रेन को रोजा से आगे की लेकर गए।