फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेट की खाली जमीन का होगा सुंदरीकरण

Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ दौरे पर जा रहे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके कुलश्रेष्ठ ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे गेट पर खाली पड़ी जमीन पर गार्डेन बनाकर स्टेशन का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूले रहे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे जीएम स्पेशन ट्रेन से शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरने के बाद वह बुकिंग काउंटर पर पहुंचे और यहां हो रही असुविधाओं को देखते हुए बीआरएस और महिलाओं के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उनकी नजर रेलवे गेट पर शहीद प्रतिमाओं के पास फर्श पर गई। ऊंची-नीची फर्श देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होेंने फर्श को बराबर कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गेट केे बाहर जो स्टेशन परिसर में जमीन खाली पड़ी है, उस पर गार्डेन विकसित करें। इससे स्टेशन सुंदर लगेगा। वह आधा घंटा स्टेशन पर रुके फिर स्पेशल ट्रेन से लखनऊ की ओर चले गए। इस दौरान उनके साथ डीएआरएम प्रमोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम,सीएमआई इमरान आदि रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें