उत्तर रेलवे के डीआरएम सुधीर अग्रवाल रविवार को सुबह गुवाहाटी-नई दिल्ली अवध असम एक्सप्रेस से यहां आएंगे। उनके दौरे को लेकर रेल अफसर अलर्ट हो गए।
रेलवे के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले बनारस गए डीआरएम रविवार को सुबह लखनऊ से मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। अभी यहां उनके निरीक्षण का अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला है। रेलवे कंट्रोल से मिले मैसेज में सिर्फ उनके यहां से निकलने की सूचना दी गई है। अफसरों को इस बात की चिंता है कि उनकी ट्रेन का ठहराव होने पर डीआरएम स्टेशन की व्यवस्थाएं चेक कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते शनिवार को सुबह से स्टेशन पर सफाई अभियान चलने के साथ प्लेटफार्म पर बिखरे पार्सल पैकेट शेड के नीचे नियत जगह पर रखवा दिए गए। एसएस एके गौतम ने निर्माण निरीक्षक, टीसी ऑफिस, सिगनल ऑफिस, पीडब्ल्यूआई दफ्तर जाकर वहां की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।