फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक की मरम्मत के चलते छह दिन बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग

Fri, 23 Aug 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर रेलवे स्टेशन के समपार (रेलवे क्रॉसिंग) संख्या 334/सी (किमी 1255/28-30) को 24 से 29 अगस्त तक छह दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। मुरादाबाद मंडल के सहायक मंडल अभियंता की ओर से पत्र जारी कर बताया गया कि रेलपथ पर ट्रैक की मरम्मत, स्लीपर चेंज तथा रेल चेंज का कार्य अप व डाउन लाइन पर किया जाना है। इसके चलते रेलवे क्रॉसिंग से सड़क तक यातायात बाधित रहेगा। यहां का ट्रैफिक रेलवे क्रॉसिंग नंबर 332/सी, 333/सी और 336/सी से निकलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें