शाहजहांपुर। तिलहर रेलवे स्टेशन के समपार (रेलवे क्रॉसिंग) संख्या 334/सी (किमी 1255/28-30) को 24 से 29 अगस्त तक छह दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। मुरादाबाद मंडल के सहायक मंडल अभियंता की ओर से पत्र जारी कर बताया गया कि रेलपथ पर ट्रैक की मरम्मत, स्लीपर चेंज तथा रेल चेंज का कार्य अप व डाउन लाइन पर किया जाना है। इसके चलते रेलवे क्रॉसिंग से सड़क तक यातायात बाधित रहेगा। यहां का ट्रैफिक रेलवे क्रॉसिंग नंबर 332/सी, 333/सी और 336/सी से निकलेगा। संवाद