पुवायां। स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। नगर पालिका पुवायां के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में रचित शुक्ला प्रथम, राहुल द्वितीय और आदेश राजपूत तृतीय रहे। विजेताओं को 21 सौ, 11 सौ और 500 रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोजन में खेल प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, डॉ. सचिन श्रीवास्तव, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. सुभाष चंद्रा, रामबाबू मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद