फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गश्त पर सवाल... दो दिन में तीन घरों से हजारों की चोरी

Sat, 05 Oct 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में घर में हुई चोरी के बाद टूटा ताला दिखाते स्वास्थ्यकर्मी अजय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों की सक्रियता पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर रही है। दो दिन के अंदर तीन घरों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना की तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके की नई बस्ती उमरगंज निवासी अजय राजवंशी राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। दो अक्तूबर को वह राजकीय मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित अपने सरकारी आवास पर गए थे। अगले दिन सुबह घर आने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर कमरे में रखा म्यूजिक सिस्टम, पीतल के बर्तन, घर के अंदर खड़े ई-रिक्शा का चार्जर समेत हजारों रुपये का माल चोरी करके ले गए। सूचना पर अजीजगंज चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की। इसी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात चोर किराना व्यापारी अभिषेक अवस्थी के घर में दाखिल हुए। यहां से गुल्लक में रखी रेजगारी, साबुन, पान मसाला के पैकेट, दाल समेत करीब 20 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के आवास संख्या 2/152 निवासी अजय कुमार दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। दो अक्तूबर की रात चोरों ने स्टोर का ताला तोड़कर चार फर्मा प्लेट, दो लोहे की चाली, प्लंबर का सामान, दो बंडल बिजली के तार, समेत बिजली का अन्य सामान चोरी कर लिया। अजीजगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

पुलिस रिपोर्ट तक नहीं लिख रही
-दो दिन के अंदर चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दे दी है। चोरियां होने से पुलिस की गश्त के साथ कार्यशैली भी सवाल खड़ा होने लगे हैं। पीड़िताें ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज तक नहीं किया है।
विज्ञापन

-
-चोरियों के बारे में जानकारी की जाएगी। थाना प्रभारी को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश एस., एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें