फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने वेतन दिलाने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने पहुंचे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने एक जनवरी से वेतन नहीं मिलने को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें कहा गया कि मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मचारियों के चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज कराने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे। कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना विवरण दर्ज करा दिया, जबकि कुछ का दर्ज नहीं हो पाया। इस कारण अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जनवरी से वेतन नहीं मिल पा रहा है। मार्च में होली और ईद है। वेतन समय से नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है। मांग की गई है कि अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाए। इस दौरान जिला मंत्री रामबाबू प्रजापति, सरोज कुमार, विनोद कुमार, ओमपाल, तरुण चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष आशीष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें