फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक से गिरकर पूरनपुर की महिला की मौत

Sun, 19 May 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां सीएचसी पर रोते ओमवती के परिजन। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बेटे के साथ बाइक से मायके से घर जा रही महिला दूसरी बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव दुधिया खुर्द निवासी ओमप्रकाश की 50 वर्षीय पत्नी ओमवती 17 मई को बेटे रामकिशोर के साथ सिंधौली के गांव बड़ावन में मायके आई थीं। शनिवार सुबह ओमवती अपने बेटे के साथ वापस घर जा रहीं थीं। पुवायां में नखाशा बाग के पास एक अन्य बाइक की टक्कर रामकिशोर की बाइक में लग जाने से ओमवती सड़क पर गिर गईं। टक्कर मारने वाला चालक बाइक सहित भाग निकला।



सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ओमदेवी को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने ओमवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। जानकारी पाकर ओमवती के मायके और घर से परिजन भी पुवायां पहुंचे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें