निगोही। यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम ने शनिवार को लिपुलेख-भिंड हाईवे से निकल रहे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज करके उन्हें थाने में पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
पीटीओ ने बताया कि एक ट्रक में क्षमता से ज्यादा लकड़ी और दूसरे में मोरंग भरी पाई गई। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद