फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोविज्ञान के बजाय शिक्षाशास्त्र का प्रश्नपत्र बांटने का आरोप

Fri, 26 Feb 2016 12:19 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर की व्यक्तिगत परीक्षार्थी ने बोर्ड परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे लोधीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उनके पुत्र की साली नेहा संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र पर इंटर की परीक्षा दे रही है। बृहस्पतिवार की द्वितीय पाली में उसका मनोविज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर था। मनोविज्ञान के बदले में उसे शिक्षाशास्त्र का पेपर दिया गया। उसके बार-बार कहने पर भी पेपर बदला नहीं गया। करीब एक घंटे बाद उसे मनोविज्ञान का प्रश्नपत्र दिया गया, जिसको हल करने में उसे समय ही नहीं मिल सका। इस संबंध में डीआईओएस कमलाकर पांडेय का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।  अभिभावक अथवा परीक्षार्थी ने भी कुछ अवगत नहीं कराया है। परीक्षार्थी को गलत पेपर हल ही नहीं करना चाहिए था। वह शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापक से पूरी जानकारी लेगें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें