फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन में मौजूद तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा व महिला पदा​धिकारी। स्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि संसद में बैठने वाला कोई भी व्यक्ति जब प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार-तार करता है तो वह पूरे सदन का अपमान करता है। जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनी भानु ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को मजबूत किया है। ऐसे नेता पर अभद्र टिप्पणी करना उन करोड़ों महिलाओं का अपमान है जिन्होंने उन्हें चुना है। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने भी विचार रखे। ब्लॉक प्रमुख सपना कश्यप ने सांसद पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान चंद्रकला, मधु गुप्ता, सरिता भास्कर, मंजू आदि पदाधिकारी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें