रोजा में रेलवे कर्मचारियों को संबोधित करते नरमू के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। लखनऊ के रनिंग रूम में गार्ड से मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी दिए जाने के विरोध में नाॅदर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की रोजा शाखा ने प्रदर्शन किया। इस बीच ठेका निरस्त करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। कहा कि विश्रामालय में ठेकेदार दबंग लोगों को तैनात करते हैं। वे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से अभद्रता करते हैं। रेलवे के कर्मचारी अभद्रता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। लखनऊ प्रकरण में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र झा, नरमू के शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा, योगेश पाल, मनीष सिंह, रामनरेश, दुर्गेश पाल, देशराज, मोहम्मद शमी आदि मौजूद रहे। संवाद