फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाईघाट मेले में मनमानी तहबाजारी का विरोध

Wed, 31 Jan 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाईघाट मेले में मनमानी तहबाजारी वसूली के आरोप में प्रदर्शन करते दुकानदारों को समझा
विज्ञापन
मिर्जापुर। ढाईघाट में चल रहे माघ मेले में दुकानदारों ने जिला पंचायत के तहबाजारी ठेकेदार पर मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत के कैंप कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। दुकानदार जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने तिरपाल में आग लगा दी जिसे बमुश्किल बुझाया गया।
विज्ञापन



मेले में कास्मेटिक की दुकान लगाने अमेठी से आई दुकानदार सुमन सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि मेले के तहबाजारी ठेकेदार निर्धारित दरों से अधिक दरों पर दुकानों के लिए स्थान आवंटित कर रहे हैं। आरोप है कि दूर-दूर से मेले में आए दुकानदारों के विरोध करने पर ठेकेदार के लोग धमकाते हैं। जिला पंचायत के कर्मचारी दुकानदारों को सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की जगह ठेकेदार का ही सहयोग कर रहे हैं। इससे मेले में आए दुकानदार बेहद परेशान हैं। दुकानदारों का आरोप है कि मेले में सुविधाएं भी कम हैं। बाजार में पेयजल के लिए हैंडपंप बहुत कम लगाए गए हैं। साफ-सफाई भी दुकानदारों को खुद करनी पड़ रही है। दुकानदारों में सुमन सिंह के साथ ही नेत्रपाल, चिरौंजीलाल, सचिन कुमार, महावीर सिंह, नरेश सिंह आदि दुकानदार शामिल रहे।
-


मेले में छोटी-बड़ी लगभग पांच सौ दुकानें लगती हैं। अभी तक एक भी दुकानदार को दुकान लगाने के लिए स्थान आवंटित नहीं किया गया है। इससे ठेकेदार पर मनमानी तहबाजारी वसूल करने का आरोप निराधार है। मेले में आवश्यकतानुसार हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अनिल कुमार द्विवेदी, मेलाबाबू, जिला पंचायत मेला ढाईघाट








मेले में अव्यवस्था से संतों में भी रोष


ढाईघाट गंगातट पर कल्पवास कर रहे साधु-संतों में भी जिला पंचायत की अव्यवस्थाओं से रोष है। मेले में कल्पवास कर रहे संत श्यामस्वरूप ने कहा कि इस बार जिला पंचायतकर्मियों ने गंगाघाटों पर जाने वाले पुराने घाट मार्ग को श्रद्धालुओं के जाने के लिए बंदकर मेला वापसी मार्ग कर दिया है। इससे संतों के पंडाल में भक्त नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें