फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन्म और मृत्यु प्रमाण नहीं बन रहे, संभव में की शिकायतें

Wed, 11 Sep 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में जन समस्या सुनते नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डाॅ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संभव के तहत नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। इसमें आईं छह में से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। छह में से चार शिकायतें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र न बनने से संबंधित थीं।
विज्ञापन

गांधी आश्रम से जलकर व गृहकर जमा करने से संबंधित शिकायत आई। मोहल्ला तिलहर जई निवासी तबस्सुम जहां व एमनजई जलालनगर निवासी गुफरान ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में शिकायत की। रोशनगंज निवासी विनय कुमार व अदुल्लागंज निवासी नईम ने जन्म प्रमाण पत्र न बनने की बात कही। इन सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सुभाष नगर निवासी नीरज कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि बाढ़ के बाद खाली पड़े भूखंडों में जलभराव हो गया है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को शिकायत का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, लेखाधिकारी सीपी मौर्य, कर अधीक्षक विजय कुमार, सहायक अभियंता पथ प्रकाश नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें