फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से नियमानुसार खरीद हो

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे किसान यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें मांग की गई कि किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नियमानुसार खरीदा जाए, धान कटाई के लिए किसानों को मशीनों में एसएमएस लगाने की व्यवस्था में राहत दी जाए और पराली जलाने को लेकर किसानों पर दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। गन्ने के बकाया भुगतान का तत्काल निस्तारण कराए जाए और विशेष अभियान चलाकर छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में रात में होने वाली बिजली कटौती बंद की जाए। जिलाध्यक्ष गुलजार सिंह, अकील खां, शकील अंसारी, मुनेश्वर दयाल कठेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें