फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाबा साहब की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 15 Apr 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलान के ब्लॉक संस्थान केंद्र पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष मौजूद लोग। संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में गाजे-बाजे व झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, तो जनसभा व गोष्ठियों में वक्ताओं ने विचार रखे। इससे पहले बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया ।
विज्ञापन

आंबेडकर मेमोरियल संस्थान की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सरायकाइयां स्थित रविदास पूजा स्थल रामबाग से शोभायात्रा निकाली गई जोकि पक्का पुल, केरूगंज, चारखंभा, चौक, घंटाघर (सुभाष टॉवर), बहादुरगंज, सदर बाजार से कचहरी होते हुए जीआईसी खिरनीबाग के खेल मैदान पहुंची, जहां पर जनसभा में मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि राहुल नागपाल, मुख्य वक्ता एसएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आजाद आदि ने विचार रखे और आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सियाराम दिनकर, बृजेश कुमार वर्मा, रामप्रकाश, रामपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल घंटाघर पर पुष्पांजलि एवं गोष्ठी हुई। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर को ज्ञान का प्रतीक, समता मूलक समाज का संस्थापक, भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का पूरा देश ऋणी है वे हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। इस मौके पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह, राजाराम वर्मा, शिल्पी गुप्ता, पीके कपिल, हरिशंकर कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह समिति ओसीएफएस की ओर से डबल स्टोरी फैक्टरी इस्टेट में विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसको कनिष्ठ कार्यकारिणी प्रबंधक राकेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ओसीएफ के वरिष्ठ महाप्रबंधक अखिलेश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक एसके मीणा, प्रकाश प्रभाकर, ऋषि बाबू, नेमचरन लाल, भगवान शरण आदि मौजूद रहे।
दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार में भंते वसुबंधु तथा नागतिस्स के द्वारा त्रिसरण एवं पंचशील ग्रहण करने के उपरांत पुष्पांजलि का कार्य संपन्न हुआ। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष रामसेवक गौतम, डॉ. आंबेडकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, वेद पाल सुमन आदि मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर बाबा साहब के चित्र पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, विजय सिंह, रामसूरत यादव, चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव वर्मा, अवधेश कुमार पाल आदि उपस्थित रहे।
रोजा जंक्शन के रेलवे ग्राउंड पर ऑल इंडिया रेलवे एससी एसटी एसोसिएशन ने आंबेडकर जयंती मनाई। लोको पायलट राजेंद्र कुमार ने केक काटकर बांटा। राजेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, रमेश कुमार, दुर्गेश कुमार, संजीव कुमार, महेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रामेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई आंबेडकर जयंती

खुटार। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर खुटार में मेन रोड होते हुए कई मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली गई। पुवायां में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर प्रेरणा समिति खांडेपुर की ओर से राजीव चौक, बंडा रोड होते हुए कई मार्गों पर शोभायात्रा और जागरुकता रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान आले नवी, बद्रीप्रसाद, रामस्वरूप जौहर, रामसनेही, लालाराम गौतम, देवेश गुप्ता, चंदन गुप्ता, मंगल सिंह, शराफत खां आदि शामिल रहे। संवाद
पार्कों को झंडों और झालरों से सजाया
जलालाबाद। नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित उनके पार्क को झंडों व झालरों से सजाया गया। नैतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर त्रिवेदी, तेजपाल कटेहरिया, आकिल सिद्दीकी, पातीराम आदि कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बीआर अंबेडकर समिति के पदाधिकारी श्याम लाल सागर, भगवानदीन, सुनील, विजय कुमार, रमेश चंद्र आदि पदाधिकारियों ने आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प लिया। संवाद
प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
कलान। ब्लाक संसाधन केंद्र कलान में डॉ. आंबेडकर की फोटो प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर धर्मेंद्र पाल सिंह, आलोक यादव, कुलवंत सिंह, विनोद गुप्ता, अपर्णा सिंह, अजय कुमार, गौरव शाक्य, महेश कुमार, जगदीश कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

कलान के ब्लॉक संस्थान केंद्र पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष मौजूद लोग। संस्था

कलान के ब्लॉक संस्थान केंद्र पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष मौजूद लोग। संस्था

कलान के ब्लॉक संस्थान केंद्र पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष मौजूद लोग। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें