फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भारमुक्त प्रमाणपत्र जारी करने में आ रही समस्या

Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन देकर भारमुक्त प्रमाणपत्र जारी करने के लिए दी जाने वाली छायाप्रतियों को सही हालत में उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन के मुताबिक, उप निबंधक कार्यालय पुवायां में बैंक अधिवक्ताओं की ओर से कृषि भूमि के भारमुक्त प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। यह प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जो छायाप्रति दी जाती है, वह पुरानी और खराब होती है। इससे वकीलों को मुआयना करके प्रमाणपत्र जारी करने में दिक्कत होती है। वकीलों ने अध्यक्ष को पत्र देकर समस्या के निराकरण की मांग की थी। इस बाबत वकीलों ने पहले भी उप निबंधक को पत्र दिया था लेकिन उसपर ध्यान नहीं दिया गया। चेतावनी दी गई है कि त्रुटिपूर्ण प्रमाणपत्र जारी होने पर उप निबंधक जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें