फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों अग्नि संयंत्रों की जांच हुई

Sat, 18 Apr 2015 08:15 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को शहर के निजी अस्पतालों में लगे अग्नि सुरक्षा संयंत्रों की जांच की गई। सीएफएसओ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में अंटा चौराहा स्थित हिकम हॉस्पिटल, पुराना जिला अस्पताल के पास कपूर हॉस्पिटल और जगरानी हास्पिटल, कच्चा कटरा मोड़ के पास गुरु  नानक हॉस्पिटल में अग्रि सुरक्षा संयंत्रों को चेक किया गया। इसके साथ अस्पतालों के स्टाफ को अगिभनशमन उपकरणों के प्रयोग विधि और रख-रखाव की जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मरीजों और खुद को बचाने के तरीके बताए गए। इसके अलावा फर्नीचर शोरूम, कपड़ों के शोरूम, पेंट विक्रेताओं को आग से बचाव के बारे विद्युत शार्ट सर्किट, इनवर्टर और एलपीजी आदि से होने वाले घटनाओं से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। पुवायां और जलालाबाद यूनिटों ने भी देहात क्षेत्र में आग से बचाव के बारे में पंफलेट बांटकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें