फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाथ छुड़ाकर भागा बंदी...दरोगा पर ईंट से हमला

Tue, 19 Mar 2024 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के आरोपी को रिमांड में लेने के बाद जेल में दाखिल करने लेकर जाते समय वह दरोगा को धक्का देकर भाग निकला। पीछा करने पर ईंट से हमला कर दिया। उसे बमुश्किल पकड़कर जेल में दाखिल किया। दरोगा ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी आयुष उर्फ हनी मिश्रा को हत्या के प्रयास के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को उसे सदर थाने के दरोगा मान चंद्र, हेड कांस्टेबल इम्तियाज हसन, होमगार्ड रामबहादुर की अभिरक्षा में रिमांड पर न्यायालय लाया गया। रिमांड के बाद तीनों पुलिसकर्मी आरोपी को जेल में दाखिल करने जा रहे थे। शाम साढ़े सात बजे आयुष जेल गेट के अंदर करने के दौरान हाथ छुड़ाकर बाहर की ओर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए दरोगा व सिपाही दौड़ पड़े तभी रास्ते में उपनिरीक्षक ने उसे पकड़ लिया। इस पर आरोपी दरोगा से भिड़ गया। उनके साथ मारपीट करते हुए ईंट से हमला कर दिया। ईंट उनके बायें पैर में लगने पर वह घायल हो गए। उनके शरीर पर अन्य कई जगह पर भी चोट आई है। पुलिस ने उसे बमुश्किल पकड़कर जेल में दाखिल किया। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि दरोगा मानचंद्र की तहरीर पर आयुष उर्फ हनी मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें