फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल का सामान बेचने जा रहा प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्यालय में रखी सामग्री को बेचने जा रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। वहीं छात्रों का रजिस्ट्रेशन डीबीटी व प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड न करने पर सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय मियांपुर के प्रधानाध्यापक को भी हटाया गया है।
विज्ञापन


बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास खंड कलान के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडरिया में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र के खिलाफ शिकायत मिलने पर एआरपी सुशील कुमार को भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया था। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय में रखी पुरानी बेंच तथा अन्य सामग्री ऑटो में लादकर बेचने के उद्देश्य से कबाड़ी की दुकान पर ले जाते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस भी बुला ली।
विभाग की छवि धूमिल करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। दूसरी ओर विकास खंड सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय मियांपुर के प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन ने डीबीटी व प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण नहीं किया। इसकी वजह से यूनिफार्म, जूते-मोजे आदि के लिए विद्यार्थियों को धनराशि प्राप्त नहीं हो सकी। इसके साथ ही वर्तमान सत्र में विद्यालय में 106 विद्यार्थियों के नामांकन के सापेक्ष पोर्टल पर मात्र 45 ही प्रदर्शित हो रहे हैं। शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने का दोषी पाते हुए उनको निलंबित किया गया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा को प्रकरण की जांच के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें