शाहजहांपुर। एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि साइबर क्राइम के प्रति जागरुकता से ही बचाव संभव है।
राजकीय महाविद्यालय कांट शाहजहांपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अभिग्रहीत ग्राम अभायन में आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। बृहस्पतिवार को प्रथम सत्र में शिविरार्थियों को साइबर क्राइम से अवगत कराया गया। इसके बाद शिविरार्थियों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरुक किया।
शिविर स्थल पर सात दिन में आयोजित कार्यक्रमों से प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया। तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद कुमार व विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र कुमार ने शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया और सफल शिविर के लिए बधाई दी। इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. दिशांत कुमार, स्वयंसेवी सूरजा, गीता मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद