फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ तिलहर परमानंद पांडेय को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

विज्ञापन
राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। सूचना मिलने पर कोतवाल सहित तमाम स्टाफ और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर शासन की ओर से प्रदेश में सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों की सूची में तिलहर सर्किल के सीओ परमानंद पांडे का नाम भी है। मूलत: हरदोई निवासी परमानंद पांडे 1992 बैच में पीएसी के प्लाटून कमांडर के रूप में बरेली बटालियन में भर्ती हुए। परमानंद पांडे ने बताया कि वह वर्ष 1997 में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मेरठ में टीएसआई रहे। वर्ष 2000 में प्रमोट होकर कंपनी कमांडर बने। 2004 से 2009 तक पुलिस ट्रेनिंग में एसडीआई रहे। वर्ष 2013 में ही आरआई उन्नाव बने। वर्ष 2014 से 15 तक असिस्टेंट कमांडेंट 49 बटालियन नोयडा में रहे। वर्ष 2016 में मुरादाबाद में उपाधीक्षक हुए। इसी दौरान 44 बटालियन मेरठ और 41 बटालियन गाजियाबाद में असिस्टेंट कमांडेंट रहे। परमानंद पांडे ने बताया कि वह 2017 में मैनपुरी में पुलिस उपाधीक्षक पद पर रहे। इसके बाद मार्च 2019 से शाहजहांपुर वह इसी पद पर कार्यरत हैं। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने पर वह काफी अभिभूत हैं। उन्हें यह सम्मान जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें