फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को भेजा पत्र, बच्ची को तत्काल बाल कल्याण समिति के सामने करें पेश

सार

चौक कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल से बच्ची गायब करने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।समिति के अध्यक्ष ने सीओ सिटी को पत्र भेजा है।वहीं दूसरी तरफ अबोध बच्ची के विवाद के मामले की सूचना आने के बाद बाल कल्याण समिति सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल से बच्ची गायब करने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो दिन बीतने के बाद भी बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश नहीं किया। समिति के अध्यक्ष ने सीओ सिटी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

युवती ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके प्रसव के बाद अस्पताल से उसकी बच्ची चोरी हो गई। काफी प्रयास करने के बाद धर्मपाल प्रजापति के घर पर उसके बच्ची मिली। युवती ने कई लोगों को नामजद किया। वहीं दूसरी तरफ धर्मपाल प्रजापति ने युवती समेत कई लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। वहीं दूसरी तरफ अबोध बच्ची के विवाद के मामले की सूचना आने के बाद बाल कल्याण समिति सक्रिय हो गई। समिति के अध्यक्ष अमितेश अमित का कहना है कि बच्ची को समिति के सामने पेश करने के लिए सीओ को पत्र भेजा गया है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
यह है नियम
समिति के अध्यक्ष अमितेश अमित ने बताया कि नियम के अनुसार बच्ची का अभिभावक नहीं मिलने पर उसे बाल कल्याण समिति के सामने पुलिस को पेश करना चाहिए। इससे बच्ची के असली माता-पिता मिलने तक उसे शिशु केंद्र में रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें