बंडा के प्राथमिक विद्यालय ददिउरी में बचत बैंक में रखी गुल्लक। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। बंडा के प्राथमिक विद्यालय ददिउरी में विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा बचत बैंक का शुभारंभ किया गया। स्कूल में एक जगह को चिह्नित करने के बाद बच्चों की रंग-बिरंगी गुल्लक रखी गईं। जिनपर उनके नाम लिखे गए। सहायक अध्यापक लाल सिंह ने बताया कि बैंक खोलने का उद्देश्य बच्चों को बचत के प्रति प्रेरित करना है। संवाद