फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूस की तैयारी शुरू, अराजक तत्वों का हो रहा चिह्नीकरण

Mon, 05 Feb 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहरी क्षेत्र में निकलने वाले बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जुलूस से पूर्व अराजक तत्वों का चिह्नीकरण होने लगा है। गड़बड़ी करने वालों को रेड कार्ड भी जारी किए गए हैं। अधिकारी रूट का जायजा लेने के साथ लोगों से संवाद कायम कर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली पर चौक कोतवाली से बड़े लाट साहब और आरसी मिशन क्षेत्र से छोट लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। आरसी मिशन क्षेत्र का एरिया मिश्रित आबादी होने के चलते काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में पुलिस को उस क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना पड़ता है। जुलूस को लेकर शासन स्तर तक सतर्क रहते हैं। अधिकारियाें पर अधिक दबाव है। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें कराना शुरू दी है। दोनों समुदाय के लोगाें से संवाद कायम कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान भी कराया जा रहा। इसके अलावा एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर पुलिस ने रूट का भ्रमण शुरू कर दिया। गड़बड़ी करने वालों को रेड कार्ड जारी करने की तैयारी है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि जुलूस में गड़बड़ी करने वालों को रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। पाबंद करने की कार्रवाई भी होगी।

वालंटियर बनाने की तैयारी
- एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस का रूट का निरीक्षण का भ्रमण किया है। संवेदनशील व अति संवेदनशील जगहाें को देखा गया। वहां पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त करीब छह सौ वालंटियर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें