फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रयागराज में ‘प्रणाम काकोरी’ ने बटोरीं तालियां

Mon, 27 Feb 2023 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
प्रयागराज के प्रेक्षागृह में मंचन करते मंथन आर्ट्स शाहजहांपुर के कलाकार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंथन आर्ट्स सोसायटी के नाटक ‘प्रणाम काकोरी’ का मंचन शुक्रवार को प्रयागराज स्थित सांस्कृतिक केंद्र प्रेक्षागृह में किया गया। नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। कलाकारों ने मार्मिक मंचन कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) की ओर से नाट्य प्रोत्साहन के अंतर्गत मासिक नाट्य योजना की शृंखला में प्रणाम काकोरी का मंचन किया गया। भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित शिवा सक्सेना के निर्देशन में नाटक की दर्शकों ने जमकर सराहना की। खचाखच भरे सांस्कृतिक केंद्र में दर्शकों की ओर से वंदे मातरम के जयघोष, भारत माता की जय के नारे गूंज उठे।
पं. रामप्रसाद बिस्मिल के किरदार में मोहित कनौजिया, अशफाक उल्ला खां के रोल में मोहित वाजपेयी, चंद्रशेखर आजाद की भूमिका अंकित अवस्थी, ठाकुर रोशन सिंह का किरदार अनमोल सिंह, रामकृष्ण खत्री का अभिनय सुमित सक्सेना, बनारसी लाल की भूमिका शिवाय, अंग्रेज जनरल का रोल पारस दीक्षित ने किया। इनके अलावा मालाराम व भोलाराम सिपाही के किरदार में ऐश्वर्य कृष्ण मिश्रा, यश देव शर्मा ने अपने मार्मिक अभिनय से दर्शकों की आंखें नम कर दीं। पागल बनकर शंकरलाल ने दर्शकों में अपनी अलग छवि बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें