फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधान के पुत्र को सांप ने डसा... झाड़फूंक में गई जान

Wed, 18 Sep 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। देवस्थान के पास खेलते समय ग्राम रमापुर दक्षिणी के प्रधान राजीव पाल के आठ वर्षीय पुत्र अंकित पाल को सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल में उपचार कराने के बजाय झाड़-फूंक कराने लेकर गए। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम छह बजे अंकित घर के बाहर देवस्थान के पास खेल रहा था। इस बीच उसके सीधे पैर की अंगुली में सांप ने डस लिया। इससे खून निकलने लगा। जमीन पर गिरकर वह बेहोश हो गया। साथ खेल रहे गांव के बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन सबसे पहले तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम लखुआ में वैद्य के पास लेकर गए। उसके बाद बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम टिसुआ में झाड़-फूंक कराया।
विज्ञापन

बालक की तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिवार के लोग उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें