शाहजहांपुर में इंडेन बॉटलिंग प्लांट में कर्मचारियों को जानकारी देते एफएसओ। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड जमौर में स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में आपातकालीन रिस्पांस ड्रिल का आयोजन किया गया। एफएसओ ने आग बुझाने के उपाय बताए।
मंगलवार को अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जरूरी उपायों, सुरक्षा प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संयम और तत्परता से कार्य करना चाहिए। इस दौरान आग बुझाने के तरीकों का अभ्यास भी किया गया। एफएसओ ने ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने की क्षमता का मूल्यांकन भी किया। उन्होंने सभी को नियमित रूप से सुरक्षा अभ्यास करने व आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। संवाद