फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शदर पूर्णिमा से होगा श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल की प्रभात फेरी का शुभारंभ

सार

श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल, युवा सेवा समिति कृष्णानगर मंदिर कमेटी की ओर से कार्तिक मास में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। उसी दिन सात कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा, उसके बाद भंडारा कराया जाएगा। युवा समिति के अध्यक्ष संजीव सचदेवा ने बताया कि अब तक 100 से अधिक विवाह कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल, युवा सेवा समिति कृष्णानगर मंदिर कमेटी की ओर से कार्तिक मास में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। साथ ही सालिगराम संग तुलसी विवाह, सात कन्याओं का सामूहिक विवाह और विशाल भंडारा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभातफेरी समेत सभी कार्यक्रमों के संबंध में शुक्रवार को श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल, युवा सेवा समिति, कृष्णानगर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर मीडिया कर्मियों को जानकारी दी। प्रधान सुशील नारंग ने बताया कि हर वर्ष कार्तिक मास में कृष्णानगर मंदिर से प्रतिदिन रोज प्रभातफेरी निकाली जाती है। यह इस बार नौ अक्तूबर रविवार से प्रारंभ होगी और पूरे माह चलेगी। 24 अक्तूबर को दीपावली तथा अगले महीने आठ नवंबर को गंगा स्नान पर कृष्णानगर क्षेत्र में भ्रमण होगा। 10 नवंबर को सालिगराम संग तुलसी का शुभ विवाह कराया जाएगा, उससे पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन सात कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा, उसके बाद भंडारा कराया जाएगा।
उप प्रधान हरीश बजाज ने बताया कि यहां अंतर जातीय विवाह कराए जाते हैं, इसमें कन्या आर्थिक रूप से निर्बल परिवार की होनी जरूरी हैं। विवाह के बाद प्रमाणपत्र भी दिया जाता है। युवा समिति के अध्यक्ष संजीव सचदेवा ने बताया कि अब तक 100 से अधिक विवाह कराए जा चुके हैं। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि प्रभातफेरी का समय सुबह सात से नौ बजे तक रहेगा। इस मौके पर संरक्षक प्रेम नारंग, नवीन सचदेवा, संजीव सचदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें