खुटार। आरडीएसएस योजना के तहत बनाई गई बंडा-रामपुर कलां 132 केवीए बिजली लाइन पर बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। खुटार बिजली उपकेंद्र के एसडीओ हरेंद्र राहुल ने बताया कि लाइन का काम पूरा हो चुका है। यह लाइन ददिउरी, सुनासिर, बंडा खुटार होते हुए रामपुर कलां तक विस्तारित की गई है। एसडीओ ने लोगों से अपील की है कि आठ जनवरी को बिजली लाइन से दूर रहें। संवाद