शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र पर 11 केवीए का पैनल स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण बहादुरगंज से उर्जित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रविवार को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी। बहादुरगंज जेई आनंद कुमार ने खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की है। संवाद