फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन घंटे बिजली आपूर्ति रही बंद

Fri, 13 Nov 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। सर्दियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस का कार्य कराया गया। इसके चलते करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। विद्युत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ईदगाह और इस्लामनगर फीडरों समेत उपकेंद्र के सभी ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव और टेस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से शटडाउन लिया गया था। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद शाम साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें