शाहजहांपुर। मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र में इनकमिंग ट्रॉली में मरम्मत का कार्य दोपहर 12 बजे शुरू किया गया। इसके चलते रंगमहला, केरूगंज, बंगश फीडर करीब एक घंटे तक बंद रहा। बिजली जाने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसी तरह निर्माणाधीन ग्रीन रोड पर बंच लाइन डालने का काम होने से शटडाउन लिया गया। पोस्ती पाकड़ वाली गली में बंच लाइन डालने के चलते करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। संवाद