अल्हागंज। सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 132 केवीए और 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन की मरम्मत और खंभे बदलने का काम रविवार से आरंभ हो जाएगा।
विद्युत निगम के उपखंड अभियंता यश भारद्वाज ने बताया कि यह काम कराने के लिए अल्हागंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में 18 अप्रैल तक रोजाना सुबह दस से शाम पांच बजे तक सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। एसडीओ ने कहा कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जाएगा। संवाद