तिलहर सीएचसी में हाथ से पंखा करते तीमारदार। संवाद
तिलहर। सीएचसी में तकनीकी खराबी के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएचसी में लगा चेंजओवर खराब होने से दो-तीन दिन से बिजली बार-बार चली जा रही थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बृहस्पतिवार को ओपीडी के बाद मिस्त्री को बुलाकर नया चेंजओवर लगवाया। चेंजओवर लगने में दो से तीन घंटे का समय लगने के कारण बिजली ठप रही। भीषण गर्मी में लोगों के सामने दिक्कत आई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि बिजली का लोड बढ़ने के कारण चेंजओवर में दिक्कत आ रही थी। उसे बदलवा दिया गया है। संवाद