शाहजहांपुर। आंधी-बारिश के बाद बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ रही है। कलान उपकेंद्र के गांव कुंडली आश्रम कीलापुर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे रंग महला क्षेत्र की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली जाने से लोगाें को दुश्वारी हुई। हथौड़ा उपकेंद्र के मोहल्ला चमकनीन करबला में बंदरों के तार हिला देने के चलते आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी। कर्मियों ने पहुंचकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया। मदनापुर उपकेंद्र के अंतर्गत मदनपुर में 11 केवीए की लाइन दो दिन से टूटी होने के बाद भी नहीं जोड़ा गया। इसके चलते लोगों को बिजली नहीं मिल पाई। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। संवाद